{"_id":"6238ca9ac30c0c25bd5f5aa3","slug":"mlc-election-nomination-barabanki-news-lko622554531","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा समेत चार उम्मीवारों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा समेत चार उम्मीवारों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा, सपा समेत चार उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे। पूरे परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। एमएलसी चुनाव के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे थे लेकिन नामांकन के अंतिम दिन महज चार उम्मीदवारों ने ही अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इससे पहले भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विधायक सतीश चंद्र शर्मा, दिनेश रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, सुंदरलाल दीक्षित, हरगोविंद सिंह, विजय आनंद बाजपेयी व अन्य समर्थकों के साथ लखपेड़ाबाग के एक लॉन में बनाए गए जिला चुनाव कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन कक्ष में पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
इसी प्रकार सपा उम्मीदवार राजेश यादव राजू ने पूर्व सांसद रामसागर रावत, विधायक धर्मराज यादव, गौरव रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज आदि के साथ करीब सवा 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में रामधीरज और उदयभानु सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र सहयोगी के रुप में लगाए गए पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी को सौंपा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नामांकन प्रक्रिया हुई। इसी को देखते हुए आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत ही लोगों को नामांकन कक्ष के अंदर जाने दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।