{"_id":"6817c8f5ada4284b4c07151e","slug":"mirapur-allahpur-and-saidanpur-won-the-matches-barabanki-news-c-315-1-brp1004-138651-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मीरापुर, अल्लापुर व सैदनपुर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मीरापुर, अल्लापुर व सैदनपुर ने जीते मैच
Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कस्बे के कलकत्ता बाग क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को बाहरी टीमों का दबदबा देखने को मिला। पहला सेमीफाइनल मुकाबला रानीकटरा और मीरापुर के बीच खेला गया। मीरापुर की टीम छह ओवरों में सिर्फ 30 रन ही बना सकी। जवाब में रानीकटरा के ओपनर हर्ष गुप्ता और गौतम विश्वास की तूफानी बल्लेबाजी ने तीन ओवरों में ही मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला किंतुर और अल्लापुर के बीच हुआ। किंतुर ने छह ओवरों में 47 रन बनाए जिसे अल्लापुर ने पांच ओवर एक गेंद में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रात्रि का अंतिम और रोमांचक मुकाबला सैदनपुर व कोटवाधाम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैदनपुर ने मोनिस की 30 रनों की पारी के दम पर 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटवाधाम की टीम लड़खड़ा गई और 50 रन ही बना सकी। सैदनपुर ने यह मुकाबला 21 रन से जीत लिया।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन रवि वर्मा व सौरभ सिंह ने किया। मौके पर कमेटी के सदस्य आदर्श श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, मोहम्मद साहिल, मोहित गुप्ता, विपिन गुप्ता, आकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, जीत सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।