फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   medical store seal

90 हजार की दवाएं जब्त, मेडिकल स्टोर सील

Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
medical store seal
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआई ने अमेठी के औषधि निरीक्षक के साथ गुमटी में बिना लाइसेंस के चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 90 हजार की दवाएं जब्त करते हुए चार दवाओं के नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बृहस्पतिवार को अमेठी औषधि निरीक्षक प्रबोध चंद्र रस्तोगी के साथ कस्बा सदरुद्दीनपुर में एक गुमटी में संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस गुमटी के टिनशेड में संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक लल्लन रावत निवासी रोशनचक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। यहां तक इनके पास खरीद फरोख्त से संबंधी कोई प्रपत्र मौके पर मौजूद नहीं थे। जिस पर मौके पर मौजूद करीब 90 हजार की दवाओं को जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। डीआई ने इससे पहले बुधवार को भी यहीं पर छापा मार एक मेडिकल स्टोर को सील कराया था। डीआई सीमा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस एक गुमटी में किया जा रहा था जिसे पर यहां पर मौजूद 90 हजार की दवाओं को जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को सील करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed