{"_id":"6206bb54ef75d9484f794b34","slug":"mcc-case-on-chairman-and-100-others-barabanki-news-lko617423081","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन व सौ अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन व सौ अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। बिना अनुमति के चुनावी सभा कर रहे नगर पंचायत दरियाबाद के चेयरमैन व सौ अज्ञात लोगों पर आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बृहस्पतिवार की देर रात उड़नदस्ता के प्रभारी जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात दरियाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन नूर आलम राईन ने कस्बे की नई बाजार में बिना अनुमति के एक चुनावी सभा का आयोजन किया। जिसमें सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप, एमएलसी राजेश यादव, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मतीन अहमद खान समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे।
इसकी सूचना एसडीएम रामसनेहीघाट विजय कुमार त्रिवेदी को मिली। जिसके बाद एसडीएम ने उड़नदस्ता प्रभारी जितेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई। जिसमें बिना अनुमति के सभा व भारी भीड़ में कोविड नियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन
उड़नदस्ता प्रभारी ने दरियाबाद थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि दरियाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन नूर आलम राईन व सौ अज्ञात लोगों पर आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।