{"_id":"6a67c25b1da10f97a101a962","slug":"maulana-sent-to-jail-for-facilitating-religious-conversion-and-marriage-barabanki-news-c-315-1-brp1006-175428-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धर्मांतरण व निकाह कराने में मौलाना को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धर्मांतरण व निकाह कराने में मौलाना को भेजा जेल
Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। किशोरी का धर्मांतरण, यौन शोषण व निकाह कराने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी सफदरगंज के रहरामऊ गांव निवासी मौलाना हारुन रजा इस्माइली को सोमवार को अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब इस मामले में बाकी आरोपियों का पता लगा रही है।
23 जुलाई को फतेहपुर कोतवाली में किशोरी की मां की तहरीर पर सिपाही आसिफ सहित चार नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धर्मांतरण, यौन शोषण, गर्भपात व निकाह कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहने के दौरान सिपाही आसिफ ने एक महिला के माध्यम से किशोरी से संपर्क बढ़ाया।
इसके बाद बसारा गांव के जावेद ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया। मसौली के निकट एक कार के अंदर ही किशोरी का जावेद से निकाह करा दिया गया। इस मामले में सिपाही सहित तीन लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। मौलाना को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जावेद व अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।