{"_id":"6817c638f66ac2cf6b054416","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-138626-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
लोढ़ेमऊ मजरे डेरेराजा गांव में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर क्षेत्र के लोढ़ेमऊ मजरे डेरेराजा निवासी सीमा (25) का शव रविवार भोर घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा किया। सीमा के पिता ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सीमा के पति शिवकुमार को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे निहाल निवासी मुसई की पुत्री सीमा का विवाह टिकैतनगर के लोढ़ेमऊ गांव निवासी शिवकुमार के साथ वर्ष 2017 में हुआ था। पिता ने बताया कि विवाह के थोड़े दिन बाद से ही बेटी व दामाद में विवाद शुरू हो गया। मामला न्यायालय में भी चला और एक वर्ष पहले दोनों के बीच समझौता हुआ था।
उन्होंने बताया कि सीमा का चचेरा देवर दिलीप दरियाबाद क्षेत्र निवासी सीमा की ही ममेरी बहन से बात करता था। सीमा को यह पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था। फोन पर उसने इसकी सूचना भी दी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाया गया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।