{"_id":"68a76f5a9f2af9bf550e3e87","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-barabanki-news-c-315-1-brp1006-146129-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Fri, 22 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हालत बिगड़ने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन विवाहिता को फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा बेलहरा के मोहल्ला जल्लान नगर निवासी मीनू का विवाह एक वर्ष पूर्व पैतेपुर निवासी बेबी (24) के साथ हुआ था। एक माह पूर्व बेबी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था, तभी से उसका तबीयत ठीक न रहने के कारण इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सीएचसी ले जाया गया। कोतवाल संजीत सोनकर ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। (संवाद)