{"_id":"695d577da8ab178cbe044ca4","slug":"married-woman-and-her-child-were-thrown-out-of-the-house-report-says-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155696-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विवाहिता को मासूम के साथ घर से निकाला, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विवाहिता को मासूम के साथ घर से निकाला, रिपोर्ट
Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सतरिख। कोठी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अफसाना ने सतरिख पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व सतरिख के मंगरवल गांव निवासी सरवर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसे कई बार घर से भी निकाला गया। पांच जनवरी को ससुराल वालों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर अफसाना को उसके 10 माह के बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
(संवाद)
विज्ञापन
(संवाद)