{"_id":"67a3a9de70fd31cbc70ff19f","slug":"marks-will-be-given-in-practical-exam-through-app-barabanki-news-c-315-1-slko1012-132740-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रयोगात्मक परीक्षा में एप के माध्यम से मिलेंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रयोगात्मक परीक्षा में एप के माध्यम से मिलेंगे नंबर
Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नौ फरवरी से आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक अब छात्र-छात्राओं को मनमाने ढंग से नंबर नहीं दे सकेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए यूपी बोर्ड ने इस बार नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत अब परीक्षकों को परीक्षा केंद्र के अंदर ही जीओ लोकेशन में एप के माध्यम से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक दर्ज कराने होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पहले कई बार प्रयोगात्मक परीक्षा में गड़बड़ी के कारण अधिकतर विद्यार्थियों को समान अंक मिल जाते थे। इसे रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी परीक्षकों के एडमिट कार्ड में एक एप का लिंक दिया गया है, जिससे वह एप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए लॉगइन आईडी और पासवर्ड भी दिया गया है, जो परीक्षक के एडमिट कार्ड की आईडी होगी। परीक्षक को एप में जीओ लोकेशन चालू कर परीक्षा केंद्र के अंदर से ही मौखिक परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल कॉपी का मूल्यांकन कर छात्रों के नंबर एप पर दर्ज करना होंगे। यह अंक सीधे उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एजुकेशन के पास पहुंचेंगे। मौखिक और लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों के अनुक्रमांक के आधार पर यह अंक मार्कशीट में अपलोड हो जाएंगे।