फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man arrested after two years for misleading court by showing false order

Barabanki News: झूठा आदेश दिखाकर कोर्ट को भ्रमित करने वाला दो साल बाद गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man arrested after two years for misleading court by showing false order
बाराबंकी। करीब दो साल चार माह पहले अदालत में फर्जी आदेश पत्र दाखिल कर न्यायालय को गुमराह करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। मामला मई 2023 का है। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने 12 मई 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि उसका एक वसूली संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन वसूली में बाधा डालने और कोर्ट को भ्रमित करने के लिए सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी अनिल कुमार दुबे ने फर्जी कोर्ट ऑर्डर तैयार कर जमा कर दिया। इस धोखाधड़ी के कारण महिला को वसूली के लिए लंबे समय तक भटकना पड़ा। पुलिस ने जून 2023 में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार दुबे को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed