फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Malavika was successful in the long jump

लंबी कूद में मालविका ने बाजी मारी

Wed, 03 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 03 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Malavika was successful in the long jump
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जीआईसी मैदान में खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक व बालिकाओं ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया बल्कि अपनी प्रतिभा भी दिखाई।
विज्ञापन


बुधवार को शहर स्थित जीआईसी प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सुबह से ही बालक व बालिकाओं की भीड़ जुटी रही। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में गीता गौतम प्रथम व प्रीती द्वितीय स्थान पर रहीं। पंद्रह सौ मीटर दौड़ मेें क्रांति यादव व तीन हजार मीटर दौड़ में चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लंबी कूद में मालविका सिंह ने प्रथम तथा कांति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ऊंची कूद में अंजली अव्वल रहीं। बालक वर्ग में सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार मीटर दौड़ में विनोद प्रथम रहे। लंबी कूद में सुधीर और ऊंची कूद में सुरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को खंड विकास अधिकारी ओपी यादव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामऔतार गोस्वामी, सबल सिंह चौहान, चंदारानी, मालती वर्मा, शोभरानी, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed