फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mahashivratri

महादेवा में दिखा भक्ति, श्रद्धा व विश्वास का संगम

Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri
बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां पूरे जिले में धूम मची हुई है वहीं पौराणिक स्थल श्रीलोधेश्वर महोदवा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पिछले कई दिनों से तमाम जिलों व प्रदेशों से यहां पहुंच रहे शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए सोमवार की देरशाम से ही कतार में लग गए। महादेवा जहां हर-हर बम-बम के उद्घोष से गूंज रहा है वहीं बाइक व अन्य वाहनों से शिवभक्तों का आना जारी है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने आराध्य भगवान श्रीलोधेश्वर को जलाभिषेक व उनके दर्शन की अभिलाषा लेकर हर साल लाखों श्रद्धालु कई जिलों से कंधे पर कांवड़ रखकर महादेवा पहुंचते हैं। बीते 15 दिनों से यहां कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर के आसपास हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने डेरा जमा लिया है। जबकि वाहनों से आने वाले शिवभक्तों का रेला कम नहीं हो रहा है। नीलकंठ के जयकारों से महोदवा परिसर ही नहीं आसपास का इलाका भी शिवमय हो गया है।
विज्ञापन

श्रीलोधेश्वर महादेवा में आजकल शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। उनकी मस्ती देखते ही बन रही है। कोई जलाभिषेक कर रहा है तो कोई गुलाल उड़ाते झूम रहा है। आस्था और महाशिवरात्रि के उल्लास में डूबी केसरिया कतारों में कांवड़ियों की टोली सोमवार को सड़कों-गांवों से गुजरते हुए बम भोले का जयघोष करते महादेवा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहों में बाइक सवार व ट्रैैक्टर से जयकारे लगाते महादेवा पहुंचे तो कांवड़ियों के हर-हर, बम-बम के जयकारों से महादेवा नगरी गूंज उठी। सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। जलाभिषेक के बाद शिवभजनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों ने गुलाल भी उड़ाया। सोमवार मध्यरात्रि के बाद कपाट खुलते ही कतारबद्ध शिवभक्त देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन कैमरे से होगी निगहबानी
मंदिर और मेला परिसर की सुरक्षा की निगरानी के लिए नौ सीसीटीवी लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से भी निगहबानी जाएगी। एसडीएम केडी शर्मा और सीओ दिनेश दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि महाशिवरात्रि पर करीब दो लाख श्रद्घालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है।
सुरक्षा के रहेंगे चाक चौबंद इंतजाम
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान मंदिर से लेकर मेला परिसर तक एक एएसपी और तीन सीओ ने मोर्चा संभालेंगे। मेले को चार जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है। परिसर में पांच इंस्पेक्टर, 10 एसएचओ, एक महिला निरीक्षक, 45 एसआई, 400 सिपाही तैनात रहेंगे। एक प्लाटून पीएसी, एक फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता भी लगाया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी।
कांवड़ यात्रा में दिखे आस्था के विभिन्न रंग
बाराबंकी। कांवड़ यात्रा में भक्ति का अनूठा संगम दिख रहा है। सड़कों पर कांवड़ ही कांवड़ का सैलाब नजर आ रहा है। रामनगर तिराहे से 40 किलोमीटर तक अविरल शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दी। बाराबंकी से महादेवा मार्ग पर आस्था और भक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई दंडवत करते आगे बढ़ रहा है तो कोई कान पकड़ कर उठक-बैठक कर भूल की क्षमा मांग रहा है।
महादेवा में शिवभक्ति से ओतप्रोत कोई चिलम पी रहा है तो कोई हाथ पर बाबा का नाम गोदवा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाउडस्पीकर लगाकर भोले बाबा का गुणगान के साथ शिवभक्त रास्ते में जयकारा लगाते दिखाई दिए। भोलेनाथ के बजते गीतों की धुन पर नाचते-झूमते भोले के भक्त महादेवा की ओर बढ़ते नजर आए। वहीं शिवप्रेम से ओतप्रोत शिवभक्त कांवड़ लिए मस्ती से नाचते गाते जयकारे लगा रहे हैं। (संवाद)
पुलिस से कांवड़ियों की झड़प, वीडियो वायरल
महादेवा। महादेवा मेले में रविवार को बंद रास्ते से मंदिर जाने की जिद पर अड़े कांवड़ियों और पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इसमें कांवड़ियों के चोटिल होने की चर्चा भी है। हालांकि इसे लेकर कोई कांवड़िया सामने नहीं आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महादेवा मठ के पास बनाए गए रामदरबार की ओर से आने वाले रास्ते से कुछ कांवड़िये आ रहे थे। बताया जाता है कि इस रास्ते से आने को लेकर पुलिस ने कांवड़ियों को रोका तो कांवड़िए जिद पर अड़ गए। इसके बाद झड़प हुई। चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय का कहना है कि हल्की झड़प हुई थी। हालात सामान्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed