फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

निजी कंपनी के मैनेजर को लखनऊ मे लिफ्ट दिया बाराबंकी हाईवे पर लूटकर फेेंक दिया

Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। लखनऊ से अयोध्या अपने घर के लिए निकले एक निजी कंपनी के मैनेजर को रास्ते में कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर बैठा लिया। इसके बाद बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचते ही बदमाशों ने मैनेजर से तमंचे के बल पर आठ हजार की नकदी, लैपटॉप आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित जब लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पहले तो उसे घटना लखनऊ में होने की बात कही गई इसके बाद तहरीर बदलकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने की सलाह दी जाने लगी। हैरत की बात यह है कि बदमाशों का पता लगाना तो छोड़िए पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी विवेक सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते हैं। इनका कहना है कि शुक्रवार की रात यह लखनऊ से घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कमता चौराहे पर सफेद रंग की एक बोलेरो सवार तीन लोगों ने उनको लिफ्ट देते हुए बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब वह बाराबंकी जिले के रसौली कस्बे के पास पहुंचे तो वाहन रोककर उनके कान में तमंचा सटाते हुए जो भी नकदी व सामान था उसे ले लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास रही आठ हजार की नकदी व लैपटॉप लूट लिया गया है। इसके बाद आरोपी पीड़ित को सड़क किनारे जबरन उतारकर भाग निकले। इसके बाद जब पीड़ित सफदरगंज थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पहले तो उससे कहा गया कि घटना लखनऊ की है वहां जाओ।

कुछ देर बाद जब पीड़ित ने एसपी को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने प्रार्थना पत्र तो लिया लेकिन कहा जाने लगा कि सामान चोरी होने की तहरीर दो तभी केस दर्ज होगा। इसके बाद पीड़ित एसपी से मिलने की बात कहकर थाने से लौट आया। ऐसे में यह बात साफ है कि हाईवे पर किस तरह की पुलिसिंग हो रही है और पीड़ितों की सुनवाई का क्या हाल है। एसपी यमुना प्रसाद ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed