फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

कार सवार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में रविवार रात कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। इस घटना की सूचना पर पहुुंचे एएसपी ने पीड़ित से पूछताछ की। इलाके में चेकिंग कराई लेकिन लुटरों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

यह घटना गोंडा जनपद के परसपुर क्षेत्र के निवासी दुर्गेश पुत्र जालिम सिंह के साथ हुई। पुलिस के मुताबिक र्दु्गेश लखनऊ के डालीगंज स्थित मनका बीज भंडार पर सेल्समैन है। रविवार शाम वह सीतापुर से पैसा वसूलकर लौट रहा था। कुर्सी क्षेत्र के निगोंहा पुल के पास कार सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को रोककर तमंचा तान दिया। धमकाकर युवक की बाइक में रखे तीन लाख 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद दुर्गेश ने मालिक सोनल गुप्ता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सोनल ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा और एएसपी आरएस गौतम ने जांच की। कई जगह चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल सका। कुर्सी प्रभारी शशिकांत यादव ने जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed