{"_id":"6a3fdd8ed9626cef5d000578","slug":"lobby-slab-collapses-of-marriage-lawn-under-construction-in-barabanki-several-workers-trapped-two-rescued-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: निर्माणाधीन मैरिज लॉन की स्लैब गिरी, मलबे से निकाले गए 10 मजदूर, एक की मौत; घंटों चला बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: निर्माणाधीन मैरिज लॉन की स्लैब गिरी, मलबे से निकाले गए 10 मजदूर, एक की मौत; घंटों चला बचाव कार्य
Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
सार
बाराबंकी में निर्माणाधीन मैरिज लॉन के लाबी की स्लैब गिर गई। इसके नीचे कई मजदूर दब गए। दो को निकाला गया। अभी रेस्क्यू जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
निर्माणाधीन मैरिज लॉन के लाबी की स्लैब गिरी,
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा हैदरगढ़ के उपनिबंधक कार्यालय के सामने रनापुर गांव में शनिवार शाम निर्माणाधीन मैरिज लॉन की लॉबी की स्लैब अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय स्लैब के ऊपर और नीचे काम कर रहे कई मजदूर भारी मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर देर रात तक 10 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं। देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।
पुलिस के अनुसार रायबरेली जिले के देदौरा दरीबा निवासी केपी सिंह अपनी ससुराल रनापुर में मिली जमीन पर पिछले कई महीनों से मैरिज लॉन एवं भवन का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण का ठेका गौरैयापुरवा निवासी ठेकेदार देशराज रावत को दिया गया था। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे लॉबी की स्लैब डालने का कार्य अंतिम चरण में था। इसी दौरान अचानक पूरी स्लैब भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर स्लैब के ऊपर कंक्रीट डालने और नीचे सहारा संबंधी कार्य में लगे थे। देखते ही देखते पूरा ढांचा ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से मलबा हटाकर मजदूरों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी मशीन, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान ढकिया निवासी भाईलाल (32), रामसुख (35), धौरहरा निवासी प्रदीप (30), रामहेत, गौरैयापुरवा निवासी सर्वेश, सराय चौबे निवासी जमाना प्रसाद, रनापुर निवासी मुकेश, कान्हूपुर निवासी देशराज तथा करीब डेढ़ घंटे बाद कोठी क्षेत्र के सहरिया निवासी रामलखन को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बद्दापर गांव निवासी मजदूर नौशाद अली का शव मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी कराई जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन