{"_id":"5f591d418ebc3e54d0650beb","slug":"lightning-in-the-city-for-four-and-a-half-hours-barabanki-news-lko5393481145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पल्हरी सब स्टेशन को जाने वाली अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट से शहर के मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी, पीरबटावन पश्चिमी, नागेश्वरनाथ, ईदगाह समेत छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे करीब दस हजार आबादी प्रभावित रही। करीब साढ़े चार घंटे बाद फाल्ट दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे पल्हरी सबस्टेशन जाने वाली भूमिगत केबल में अचानक फाल्ट आ गई, जिससे दो ट्रांसफार्मर 250 केवीए व 630 केवीए बंद हो गए। फाल्ट के कारण शहर के छह मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अचानक बिजली बंद होने से पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी सकते में आ गए और फाल्ट ढूंढना शुरू किया। अवर अभियंता राकेश यादव के नेतृत्व में पावर कार्पोरेशन की टीम फाल्ट ढूंढने में जुटी रही। करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट मिलने पर उसे दुरुस्त कर बिजली शुरू हुई। जेई राकेश यादव का कहना है कि फाल्ट ढूंढने में ही काफी समय लग गया। फाल्ट दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई है।