फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lift

डेढ़ घंटे लिफ्ट में फंसा कर्मचारी

Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
lift
बाराबंकी। तीन मंजिला विकास भवन में लगी लिफ्ट के संचालन में बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर डेढ़ घंटा तक लिफ्ट में ही फंस कर एक और कर्मचारी को भुगतना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद चलती लिफ्ट के बीच में बंद हो जाने से कार्यरत कर्मियों में गहरा रोष है। इससे पहले भी कई और कर्मचारी लिफ्ट बीच फंस जाने की परेशानी झेल चुके हैं। इसके बावजूद लिफ्ट से जुड़ी तकनीकी खामी को दूर नहीं कराया जा रहा। इससे कार्यरत कर्मचारियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

दूसरे तल पर स्थित नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में डीसी के पद पर तैनात शिवम विश्वकर्मा सरकारी कार्य से बाहर गए थे। शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब विकास भवन वापिस आने के बाद वह लिफ्ट से कार्यालय कक्ष की तरफ जा रहे थे । इसी दौरान बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद लिफ्ट अचानक बीच में अटक गयी।
विज्ञापन

शिवम लिफ्ट में अकेले थे। लिफ्ट रुकता देख उन्होंने अपने साथी कर्मचारी अतुल को फोन किया। सभी साथी लिफ्ट के सामने पहुंच कर उसे खोलने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान संबंधित विभाग से संपर्क के बाद मौके पर पहुंचे इंजीनियर ने तकनीकी समस्या दूर कर लिफ्ट का संचालन शुरू कराया। करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे शिवम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घठना को लेकर विकास भवन के कर्मचारियों में गहरा रोष है। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने बताया कि इससे पहले भी बाल विकास और डूडा विभाग का एक-एक कर्मचारी घंटों लिफ्ट में फंस चुका है। इसके बाद भी न तो लिफ्ट सहीं करायी गयी और न ही किसी प्रशिक्षित आपरेटर की तैनाती की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed