फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Life imprisonment for killing girlfriend and throwing her body in a well

Barabanki News: प्रेमिका की हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले को उम्रकैद

Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for killing girlfriend and throwing her body in a well
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में सात साल पहले युवती का अपहरण कर हत्या करने और शव कुएं में छिपाने के मामले में अदालत ने आरोपी नसीम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश परशुराम ने दोषी पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार कुर्सी के नौहाई मजरे बहरौली गांव निवासी रामसागर की 21 वर्षीय बेटी सुभाषिनी 21 अप्रैल 2019 को लखनऊ के लोहिया अस्पताल से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर छोटी बहन ने फोन किया तो उसने एक घंटे में आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया और वह लापता हो गई। पिता की तहरीर पर कुर्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसी दौरान परिजनों को पता चला कि सुभाषिनी का घर के सामने रहने वाले नसीम से प्रेम प्रसंग था और उसी ने उसका अपहरण किया है। पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर गांव के पास बाग में स्थित कुएं से सुभाषिनी का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक नसीम के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जो 24 अप्रैल 2019 को होनी थी। सुभाषिनी शादी न करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। नसीम ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गला कसकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed