फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Licenses of three medicine shops suspended, notice to 16

Barabanki News: तीन दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 16 को नोटिस

Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three medicine shops suspended, notice to 16
बाराबंकी। निरीक्षण में मिली खामियों का जवाब न देने पर तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 16 अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि तत्कालीन औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने मई 2025 में दिशा मेडिकल स्टोर, पारस मेडिकल स्टोर व सूर्या फार्मेसी का निरीक्षण किया था। जांच के समय इन दुकानों पर कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला था। पारस व सूर्या पर नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का कोई लेखा जोखा भी नहीं मिला था। तीनों दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

तय समय बीत जाने के बाद भी तीनों दुकान संचालकों द्वारा सही जवाब न देने को घोर लापरवाही मानते हुए सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल ने तीनों दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर हैदरगढ़ में चार, जैदपुर में चार, फतेहपुर में दो, टिकैतनगर में चार और शहर में दो मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed