{"_id":"a35cce9da25ba20bf24e9598341da16e","slug":"letter-sent-to-government-for-ldm-transferred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीएम का तबादला करने को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीएम का तबादला करने को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की प्रमुखता वाली कामधेनु व मिनी कामधेनु योजनाओं में बैंकों के रुचि नहीं लेने से कई डेयरियां नौ महीने बाद भी नहीं शुरू हो सकी। एलडीएम भी बैंकों की कार्यशैली को लेकर उदासीन रहे। शासकीय योजनाओं में एलडीएम द्वारा रुचि नहीं लेने पर उनके तबादले के लिए जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक और भारत सरकार को पत्र भेजा है। डीएम ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़वा देने के लिए कामधेनु, मिनी कामधेनु व माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना चलाई जा रही है। इसके लिए 75 फीसद ऋण बैंकों से लेना था। लेकिन जनपद में स्थित बैंकों व एलडीएम की लचर कार्यशैली के कारण कई लाभार्थियों को बैंक से ऋण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जिससे योजनाओं की रफ्तार काफी सुस्त है। पशुपालकों के साथ भी प्रशासन की हुई बैठक में भी लाभार्थियों ने कई बार ये मुद्दे भी उठाए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के लोगों की मानें तो एलडीएम आरएस भदौरिया की शिथिल कार्यशैली की शिकायतों के बाद पिछले कई दिनों से जिला अधिकारी भी नाराज थे।
विज्ञापन
मिनी कामधेनु योजना के लाभार्थी मो. रशीद खां निवासी बेलहरा का बीओआई फतेहपुर में दिसंबर 14 से फाइल पेंडिंग है। परमेंद्र विक्रम सिंह निवासी बहरेला डीह बनीकोडर की फाइल जनवरी 15 से लंबित है। इसी तरह अनंतराम निवासी मिर्जापुर हरख, सत्यदेव वर्मा निवासी रसूलपुर हरख, ओम सिंह निवासी किसुनपुर चांद, सैय्यद आफाकुज्जमा निवासी बदोसराय व प्रभात कुमार सिंह निवासी बनरकी की फाइलें पिछले करीब पांच माह से बैंकों में पेंडिंग पड़ी है। मिनी कामधेनु के 11 लाभार्थियों को बैकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।