{"_id":"6425ef1071182016880542e6","slug":"leopard-attacked-while-making-video-two-injured-barabanki-news-c-13-1-157375-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वीडियो बनाते वक्त तेंदुए ने किया हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वीडियो बनाते वक्त तेंदुए ने किया हमला, दो घायल
Fri, 31 Mar 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। हजरतपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों के बीच बैठे तेंदुए ने वीडियो बना रहे युवक को दौड़ाते हुए उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे तब तेंदुए ने एक वृद्घ को भी जख्मी कर दिया। दोनों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में दहशत में वन विभाग टीमें कांबिंग कर रही है। पिंजरा लगा दिया गया है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के की ग्राम पंचायत दरहरा के हजरतपुर गांव में करीब दो बीघे जमीन में टीले नुमा जंगल है। बृहस्पतिवार को इसी जगह पर झाड़ियों के बीच तेंदुआ बैठा था। आसपास खेतों में किसान काम कर रहे थे। इस दौरान हजरतपुर गांव के ही अजाद कुमार (25) ने अपने खेत से तेंदुआ देखा तो करीब जाकर मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरु कर दिया। इस दौरान तेंदुआ ने दहाड़ मारी और आजाद पर हमला कर दिया।
आजाद के चिल्लाने पर ग्रामीण एकजुट होकर लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। खदेड़ने के दौरान तेंदुए ने गांव के ही माताप्रसाद (65) पर हमला बोलकर कर घायल कर दिया। इसी बीच वन विभाग को पुलिस को सूचना दी गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनके चेहरे, हाथ, पीठ आदि पर पंजों के निशान पाए गए। इसके बाद जहांगीराबाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण पंकज ने टीम को बताया कि गांव के कई लोगों ने तेंदुआ को देखा है जो आसपास ही कहीं छिप गया है। वन विभाग की टीम कांबिंग में जुटी है। रात में बकरी बांधकर तेंदुए को कैद करने खेतों के पास पिंजरा लगाया है। डीएफओ रुस्तम परवेज ने तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए कहा कि कांबिंग में तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
50 मीटर तक दौड़ाया, बच गई जान
तेंदुए के हमले के शिकार आजाद ने बताया कि अचानक तेंदुआ सामने देख वह भाग खड़ा हुआ। करीब 50 मीटर तक दौड़ाने के बाद तेंदुए ने झपट्टा मारा। इस दौरान आजाद का मोबाइल फोन व चप्प्ल जंगल में ही छूट गया। आजाद ने बताया कि अगर तेंदुआ दोबारा हमला करता तो जान बचाना मुश्किल था। उधर, तेंदुआ होने की सूचना पर वन विभाग की टीम खाली हाथ गांव पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए।