फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lekhpal suspend

तालाब भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलवाने में लेखपाल निलंबित

Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
lekhpal suspend
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । तालाब की भूमि पर सरकारी बंटवारे व बिना किसी आदेश के पैमाइश कर कब्जा दिलवाने के मामले में एक लेखपाल को निलंबित करने की कार्रवाई की गयी है। आरोपी लेखपाल ने कथित भाजपा नेता के साथ भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से पहले राजस्व निरीक्षक की शिकायत कराई फिर खुद भी राजस्व निरीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी। मौके पर मामले की जांच को पहुंचे एसडीएम ने निरीक्षण में सच्चाई सामने आने पर लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुक्रवार को की है।
विज्ञापन

एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने कस्बा के लेखपाल सैय्यद सादिब अली को निलंबित कर लेखपाल संदीप वर्मा को तैनात किया है। अंसारी ग्राम पंचायत में भूमि गाटा संख्या 1024 तालाब में दर्ज है। भूमि राजस्व प्रपत्रों में इस जमीन पर चालीस खातेदारों के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

आरोप है कि कस्बा लेखपाल सादिब ने सरकारी बंटवारे व न्यायालय के आदेश के बिना मौके की पैमाइश कर भूमि के कुछ हिस्से पर अवधेश सिंह को कब्जा करा दिया। राजस्व निरीक्षक पर दबाव बनाने के लिए एसडीएम के जनता दर्शन में अवधेश सिंह ने भाजपा नेता के साथ जाकर राजस्व निरीक्षक सुनील वर्मा पर बीस हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा लेखपाल ने स्वयं राजस्व निरीक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के पूछने पर राजस्व निरीक्षक ने लेखपाल के कारनामे उजागर करते हुए साथ काम करने में असमर्थता जता दी। लेखपाल से एसडीएम की हुई टेलीफोनिक वार्ता का आडियो भाजपा नेता द्वारा एसडीएम को भेजा गया।

विवाद बढने पर एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने शाम को मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर लेखपाल द्वारा तालाब की भूमि पर बिना आदेश पैमाइश कर अवधेश सिंह को कब्जा दिया जाना सत्य पाया गया। इसके अलावा फोन पर हुई वार्ता को तीसरे व्यक्ति को भेजने के कृत्य को कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध मानते हुए एसडीएम ने लेखपाल सैय्यद सादिब अली को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed