{"_id":"69050a1ee50084c2b708941d","slug":"layout-of-ramsnehi-ghat-industrial-area-being-prepared-land-allotment-soon-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150842-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामसनेहीघाट औद्योगिक क्षेत्र का बन रहा लेआउट, भूमि आवंटन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामसनेहीघाट औद्योगिक क्षेत्र का बन रहा लेआउट, भूमि आवंटन जल्द
Sat, 01 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में औद्योगिक विकास की पहल अब धरातल पर उतरने जा रही है। कन्हईपुर और सनौली गांव में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का सीमांकन कार्य पूरा हो चुका है। यूपीसीडा भूमि की दरें और लेआउट फाइनल करने में लगा है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इसकी समीक्षा कर यूपीसीडा का उत्तरदायित्व तय करते हुए प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है। अब तक 20 उद्योगपतियों के आवेदन भी आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई मंजूरी के बाद 212 एकड़ भूमि का अधिग्रहण और हस्तांतरण पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन बीते डेढ़ साल से फाइलें दफ्तरों में अटकी रहीं। कभी सीमांकन तो कभी हस्तांतरण प्रक्रिया में बाधाएं आती रहीं। अब जब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, तो परियोजना बढ़ने लगी है। यूपीसीडा के अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। राजधानी लखनऊ से निकटता और अयोध्या हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण रामसनेहीघाट का यह औद्योगिक क्षेत्र रणनीतिक दृष्टि से उपयुक्त माना जा रहा है। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह परियोजना अब गति पकड़ चुकी है। बहुत जल्द यहां उद्योगों की स्थापना शुरू होगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
यूपीसीडा पर निगाहें
रामसनेहीघाट औद्योगिक क्षेत्र को लेकर 20 उद्योगपतियों ने आवेदन किए हैं। यूपीसीडा द्वारा भूमि की कीमत और लेआउट फाइनल होते ही आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- आशुतोष कुमार, उपायुक्त उद्योग