{"_id":"67671d1ec28687a5e00dbed6","slug":"lawyers-strike-ends-tehsil-regained-its-glory-barabanki-news-c-315-1-brp1005-130268-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वकीलों की हड़ताल खत्म, तहसील में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वकीलों की हड़ताल खत्म, तहसील में लौटी रौनक
Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील में एक माह से जारी अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। शनिवार को बार सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद तहसील परिसर में रौनक लौट आई।
उपनिबंधक कार्यालय को तहसील से दूर बाईपास मार्ग पर बनाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने 21 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान वकीलों ने तहसील के सभी न्यायालयों और उपनिबंधक कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने प्रशासन के समक्ष यह मांग रखी कि उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण सीओ कार्यालय के निकट ही कराया जाए। इस प्रस्ताव को स्थानीय प्रशासन ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया है। इस पर बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम ने आमसभा में घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई को देखते हुए हड़ताल समाप्त की जाती है। सोमवार से तहसील के सभी न्यायालय और रजिस्ट्री कार्यालय नियमित रूप से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त होने की खबर से वादकारियों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।