{"_id":"67574089f4266cc6380c5954","slug":"lawyer-agrees-to-assurance-work-will-start-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1005-129495-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आश्वासन पर माने वकील, आज से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आश्वासन पर माने वकील, आज से शुरू होगा काम
Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील में उपनिबंधक कार्यालय को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में चल रहा कार्य बहिष्कार अधिवक्ताओं ने स्थगित कर दिया है। सोमवार को उपनिबंधक के साथ हुई वार्ता के बाद दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार खत्म कर मंगलवार से निबंधन संबंधी काम काज बहाल करने का फैसला किया। वहीं फतेहपुर तहसील में उपनिबंधक के साथ हुई बातचीत बेनतीजा रहने से वकीलों की कलमबंद हडताल जारी रही।
सदर तहसील में उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में वकील बीते 18 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने बताया कि प्रशासन द्वारा वकीलों, दस्तावेजनवीसाें, स्टांप विक्रेताओं व सहायकों के लिए पर्याप्त स्थान दिलाए जाने के आश्वासन पर चल रहा कार्य बहिष्कार आंदोलन स्थगित करने पर सहमति बनी। सब रजिस्ट्रार हरीश चतुर्वेदी ने बताया कि अब मंगलवार से उपनिबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री आदि के काम काज शुरू हो सकेंगे।
वहीं फतेहपुर तहसील में वकीलों की सोलहवें दिन भी हड़ताल जारी रही। सोमवार को दोपहर बाद उपनिबंधक अवधेश कुमार मिश्रा के साथ अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल की हुई बातचीत बेनतीजा रही। इस मौके पर राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश मिहिर, अलीउद्दीन शेख, संजय सिंह, प्रेम चंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।