फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kisan Pathshala will be set up in 272 villages

272 गांवों में लगेगी किसान पाठशाला

Mon, 13 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kisan Pathshala will be set up in 272 villages
बाराबंकी। उन्नतिशील खेती व आमदनी दोगुनी करने को लेकर एक बार फिर किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। इसे लेकर किसान कल्याण मिशन के तहत 15 ब्लॉकों के 272 गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 136 गांवों में 14 व 15 सितंबर को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत किसानों की क्लास लगेगी। इसे लेकर ट्रेनरों को जहां प्रशिक्षित किया गया है, वहीं डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित कर इसकी निगरानी का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

पहले चरण में 14 व 15 सितंबर को दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक 136 गांवों में प्राथमिक विद्यालय में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में अन्य 136 गांवों में 20 व 21 सितंबर को किसान पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें किसानों को कृषि विवधीकरण, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबंधन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी प्राविधिक सहायक, बीटीएम व एटीएम के साथ अन्य विभागीय विशेषज्ञों को दी गई है। किसान पाठशाला में सैनिटाइजर व मास्क का इंतजाम कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। किसान पाठशाला के पहले दिन जहां किसानों को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा, वहीं जनप्रतिनिधि भी किसान पाठशाला में शामिल होगे।

उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि दो चरणों में होने वाली किसान पाठशाला की तैयारियां कर ली गई हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किसान पाठशाला के पहले चरण की शुरुआत 14 सितंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed