{"_id":"68a8d116338750b10b093d36","slug":"kanhaiya-doles-buzz-tableaus-mesmerized-the-mind-barabanki-news-c-315-1-brb1001-146179-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कन्हैया डोल की धूम, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कन्हैया डोल की धूम, झांकियों ने मोहा मन
Sat, 23 Aug 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जन्मोत्सव के मनाई गई कान्हा की छठी के बाद शुक्रवार को कन्हैया डोल की धूम रही। श्रीकृष्ण की छठी के मौके पर भजन-कीर्तन के साथ कई स्थानों आयोजित हुए जागरण में शानदार झांकियों के साथ भजन कीर्तन की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दिन भर शहर के अलग-अलग इलाकों में कन्हैया डोल की धूम रही।
इस दौरान डीजे की धुन और रंग गुलाल उड़ाते श्रद्धालु नाचते-झूमते दिखे। पूरा माहौल हाथी-घोड़ा, पालकी जय कन्हैयालाल की व नंद के घर आनंद भयो से गूंजता रहा।
रामनगर कस्बा के धर्मशाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कन्हैया डोल निकाला गया। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी भी ढोल को कंधे पर लेकर काफी दूर तक चले। गलियों में भ्रमण करते कन्हैया डोल लोगों के घर-घर तक पहुंचा। लोगों ने जल, पुष्प,फल, मिठाई आरती से कन्हैया की पूजा-अर्चना की। पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अनूप पांडेय, रवि कांत पांडेय, रविन्द्र द्विवेदी, विमल शर्मा, अवनीश मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, सुभाष चंद्र तिवारी, विश्वनाथ शुक्ला, विकास मिश्रा व पवन ओझा साथ रहे। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ में नर्मदेश्वर महादेव से भव्य कन्हैया डोल शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
यात्रा राम जानकी मंदिर, गणेशन मंदिर ,शनिदेव मंदिर, श्री शीतला मंदिर ,मुढैया माता मंदिर में भी पहुंची। दीपक मौर्य, शुभम,नौमिलाल, शानू, घनश्याम,पवन, हरिनाम, अमरेंद्र व शिव कुमार आदि श्रद्धालुओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। कोटवाधाम में महंत शैलेंद्र बख्श दास के यहां कृष्ण की छठी पर आकर्षक झांकी सजी। झांकी पहुंचने देखे श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया गया। आरियामऊ गांव में नवयुवक मंडल द्वारा राधा कृष्ण के साथ सुदामा व ग्वालों के साथ गोपियों की झांकी प्रस्तुत की गई। तासीपुर में प्रधान अखिलेश साहू के यहां भी भारत माता के साथ कृष्ण सुदामा की झांकी ने सभी को आकर्षित किया।
रामनगर क्षेत्र के अमोलीकला (गड़हापार) में बृहस्पतिवार को रात्रि जागरण में श्रीगणेश, भोलेनाथ, हनुमान, श्रीकृष्ण और राधा रानी की झांकियां देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मसौली कस्बे में बाबा बल्ली दास कुटी हनुमान मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही मटकी युवाओं ने फोड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी बाबा विशम्भरदास, रमेश दास, आयोजक तिलकराम रावत, देवी शंकर सोनी आदि मौजूद रहे।