फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kalash Yatra in Haidergarh

धोये-धोये अंगना में, आवो म्हारी दादी जी

Sun, 18 Nov 2018 12:10 AM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 18 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra in Haidergarh
सांस्कृतिक समाचार - फोटो : Amarujala

मां भगवती राणी सती दादीजी का मंगल महोत्सव शनिवार को धूूमधाम से श्रद्धा व भक्ति कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। सुबह गाजे बाजे के बीच मारवाड़ी परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नारायणी नमो नमो शोभा यात्रा निकाली। गाजे बजे संग निकली कलश यात्रा में भजनों पर श्रद्धालु थिरकते आगे बढ़ते रहे। शाम को भजन कीर्तन में भक्तिरस की धारा बह उठी। काजल सिंह, सौरभ, विकास व कुंवर तेजस के भजनों ने खूब समां बांधा।  

विज्ञापन



रामलीला कोठी के हनुमान मंदिर से शनिवार की सुबह राणी सती सेवा संस्था ने नारायणी नमो नमो मंगल कलश यात्रा निकाली। एक ही रंग के मारवाड़ी परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली।  यात्रा में कोलकाता से आई चांदी की दादीजी की पालकी का विशेष आकर्षण रहा। मंगल कलश यात्रा में पुष्पलता झुनझुनवाला, लक्ष्मी, प्रियंका, रेनू केडिया, रेनू कंडोई, शांति, पूनम आदि सबसे आगे चल रही थी। मंगल कलश यात्रा में म्यांमार से आए रामकिशन, श्रवण कुमार सहित कई प्रांतों व जिले के भक्त शामिल हुए। पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित ने मुख्य चौराहे पर आरती उतारी। रविवार को नारायणी नमो नमो भाजनोत्सव में कुंवर तेजस द्वारा मंगलपाठ होगा व भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed