{"_id":"c98abaa8b735f9e97e9fde9af100863f","slug":"kalam-to-give-tribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाम को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाम को दी श्रद्घांजलि
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से हर आंख नम है। लोगों ने जगह-जगह शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख लोगों ने डॉ. कलाम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
डीआरडीए के गांधी सभागार में जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हो रही बैठक के पहले मौजूद अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन स्व. डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी। आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम में निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सागर इंस्टीटियूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में भी शोक सभा का आयोजन किया। यहां के शिक्षकों ने डॉ. कलाम के साथ कॉलेज परिसर में बिताए अनमोल पलों को लोगों से साझा किया। पीपीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बालाजी का बचपन में शोक सभा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बेगमगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर शोक सभा की। ग्राम चचेरुआ में भी डॉ. कलाम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उमाकांत यादव, उमा शरण यादव, रामकरन, राज कुमार आदि मौजूद रहे। पूर्व ग्राम प्रधान खसपरिया वृजेंद्र सिंह ने भी शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी। ओबरी स्थित सांसद डॉ. पीएल पुलिया के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने डॉ. कलाम व पंजाब में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भारतीय किसान यूनियन ने भी डॉ. कलाम के निधन पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सदर विधायक धर्मराज यादव ने कहा कि डॉ. कलाम भारतीयता के प्रतीक थे।