फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jume ki namaz

पुलिस के पहरे में होगी जुमे की नमाज, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
jume ki namaz
बाराबंकी। जुमे की नमाज के बाद कानपुर और फिर प्रयागराज में हुए बवाल के बाद प्रशासन काफी सतर्क है। शुक्रवार को पुलिस के पहरे के बीच जहां नमाज अदा होगी वहीं ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। जिले भर को सुरक्षा की दृष्टि से दो जोन व 22 सेक्टर में बांटकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक दिन पहले थानों से लेकर लाइन व कार्यालय तक के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कानपुर में हुए विवाद के बाद से ही पुलिस-प्रशासन जिले में लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में बैठक व रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति व सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहा है। बीते जुुमे को भी पुलिस प्रशासन अलर्ट था तो माहौल बिगाड़ने के मामले में दो लोगों को जेल भी भेजा। प्रयागराज में हुई घटना के बाद इस बार सक्रियता बढ़ाई गई है। पूरे जिले की सुरक्षा को दो जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

इसमें एक जोन की जिम्मेदारी एएसपी उत्तरी व एडीएम तो दूसरे जोन की जिम्मेदारी एएसपी व सीडीओ को दी गई है। जबकि शहर की सुरक्षा की कमान स्वयं डीएम-एसपी व तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सीओ व एसडीएम संभालेंगे। प्रत्येक थानों को सेक्टर में बांटा गया है। इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी तहसीलदार ,नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में 70 इंस्पेक्टर, 180 सब इंस्पेक्टर, 800 हेड व 1200 कांस्टेबल लगाए गए हैं। तीन सौ महिला आरक्षी, डेढ़ प्लाटून पीएसी व छह फायर ब्रिगेड के वाहन लगाए गए हैं। जबकि सादे कपड़ों में पुलिस के 50 जवान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। अलर्ट को लेकर सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर उन्हें अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं।
रूट मार्च निकाल दिलाया सुरक्षा का भरोसा
जुमे से एक दिन पहले शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक थाना क्षेत्र में रूट मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। शहर में निकाले गए रूट मार्च में थाने के अलावा लाइन व पुलिस ऑफिस के जवान शामिल रहे। पूरे शहर में एसपी अनुराग वत्स के नेतृत्व में सीओ व कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने मुख्य मार्गों पर रूट मार्च निकला।

इसमें लगे पुलिस कर्मियों को एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के टिप्स दिए। कुर्सी थाने में एएसपी पूर्णेंदु सिंह व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एएसपी मनोज कुुुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। जैदपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, मसौली में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, हैदरगढ़ में प्रभारी बीके वर्मा समेत अन्य ने थाना क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed