{"_id":"68c07cdb0bd0edab3c0670dc","slug":"janesmas-library-equipped-with-modern-resources-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147342-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हुई जनेस्मा की लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हुई जनेस्मा की लाइब्रेरी
Wed, 10 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज (जनेस्मा) की लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस हो गई है। यहां पर 50 कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसमें वाई-फाई के साथ ही ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को यहा इतिहास, भूगोल और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता भी कराई गई है। इससे पढ़ाई में रुझान के साथ ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
डिजिटल लाइब्रेरी ने विद्यार्थियों की पढ़ाई में नई ऊर्जा का संचार किया है। आधुनिक संसाधनों व तकनीक से लैस यह लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं के लिए पारंपरिक किताबों से कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो रही है। डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से पढ़ाई का माहौल और बेहतर हो गया है। प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह का कहना है कि पुस्तकालय किसी भी कॉलेज की रीढ़ होते हैंं। वह छात्र-छात्राओं को किताबी के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान भी देते हैं।
उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। आने वाले समय में लाइब्रेरी में और भी साफ्टवेयर व डिजिटल संसाधन जोड़े जाएंगे ताकि छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।