Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ITI will get a new identity at a cost of Rs 4 crore.

Barabanki News: आईटीआई को चार करोड़ की लागत से मिलेगी नई पहचान

Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
ITI will get a new identity at a cost of Rs 4 crore.
बाराबंकी। महुआमऊ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तकनीकी शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। हॉल तैयार होने के बाद आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को न केवल बेहतर ढांचागत सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परंपरागत और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का एक मुख्य केंद्र है, जहाँ सैकड़ों युवा विभिन्न ट्रेडों में कौशल अर्जित करते हैं। संस्था में समय-समय पर रोजगार मेलों का भी आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न कंपनियां आकर प्रशिक्षित युवाओं का चयन करती हैं। अब तक इन बड़े आयोजनों को खुले स्थान या सीमित संसाधनों में संपन्न करना पड़ता था, जिससे आयोजन की गुणवत्ता प्रभावित होती थी। बहुउद्देश्यीय हॉल बन जाने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। यह नया हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे बड़े पैमाने पर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, सेमिनार और कार्यशालाए, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभागीय बैठकों का आयोजन किया जा सकेगा। इससे छात्रों के लिए बेहतर सीखने का माहौल बनेगा, और बाहर से आने वाली कंपनियों को भी एक अनुकूल और पेशेवर वातावरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यह करीब दो माह में तैयार हो जाएगा। इस हॉल के निर्माण से जिले में तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों को एक नई एवं सकारात्मक दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed