फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   It will not be easy to arbitrarily add names to the list.

Barabanki News: आसान नहीं होगा सूची में मनमाने तरीके से नाम बढ़वाना

Fri, 22 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
It will not be easy to arbitrarily add names to the list.
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मनमाने तरीके से नाम बढ़वाना इस बार आसान नहीं होगा। पंचायत चुनाव की सूची के साथ ही इस बार बीएलओ को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची भी दी जा रही है, जिससे मिलान करने के बाद भी सूची में नया नाम जोड़ा अथवा हटाया जाएगा। एक से अधिक जगह मतदाता का समान विवरण मिलने वाले नाम पहले ही सूची से हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक सिद्धौर में 84,957, हैदरगढ़ में 74,040 व त्रिवेदीगंज में 70,652 मतदाता थे। तीनों ब्लॉक के कुल 2,29,649 मतदाता के सापेक्ष दो साल बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में विधान सभा हैदरगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3,50,458 हो गई थी। जबकि विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक सिद्धौर का आंशिक क्षेत्र ही शामिल है।
विज्ञापन

ब्लॉक का अधिककांश क्षेत्र विधानसभा जैदपुर में आता है। ऐसे में विधान सभा की अपेक्षा पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। आयोग के निर्देशानुसार इस बार पुनरीक्षण के दौरान आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयार होने वाली सूची को विधानसभा की मतदाता सूची से मिलान कराने के बाद तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं होने पर पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए वोटर को आयोग द्वारा निर्देशित साक्ष्य के साथ किसी अन्य जगह मतदाता नहीं होने का शपथ पत्र भी देना जरूरी होगा। इससे पंचायत चुनाव में दावेदारों द्वारा मनमाने तरीके से सूची में अपना नाम बढ़वाना आसान नहीं होगा। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव मतदाता सूची के साथ विधानसभा मतदाता सूची भी बीएलओ को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed