फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation of theft of Rs 10 crore handed over to STF

Barabanki News: 10 करोड़ की चोरी की जांच एसटीएफ के हवाले

Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Investigation of theft of Rs 10 crore handed over to STF
बाराबंकी। शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला में हुई करीब 10 करोड़ की चोरी की जांच अब एसटीएफ करेगी। एसटीएफ अपनी तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और संदिग्ध गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। पांच पुराने नौकर रडार पर हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी अजय सिंह बघेल शालीमार पैराडाइज के एक विला में किराए पर रहते हैं। 19 अप्रैल को वह परिवार सहित गोरखपुर गए थे। 30 अप्रैल को वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला, लेकिन बेडरूम के अंदर अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे करीब 10 करोड़ रुपये के हीरे, सोने, चांदी व पन्ने के बने जेवर व लाइसेंसी असलहा गायब था।
विज्ञापन

27 अप्रैल को चोरों ने घर में घुसकर सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर पूरी वारदात को अंजाम दिया। सबसे अहम बात यह है कि घर की एक चाबी अजय सिंह ने छिपाकर रखी थी, जबकि दूसरी चाबी पड़ोसी को दी गई थी, ताकि ड्राइवर और मेड सफाई के लिए आ सकें। यही बिंदु अब जांच का केंद्र बन गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पहले क्राइम ब्रांच की तीन टीमें लगाई गई थीं, लेकिन अब एसटीएफ के जुड़ने से जांच और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शालीमार पैराडाइज के मुख्य गेट से अंदर आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाला है और आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा चुकी है। एसटीएफ भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां से अहम सुबूत जुटाए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में अब तक छह सात लोगों से पूछताछ हो चुकी है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed