फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   instructions to Increase voting persantege

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश

Sun, 27 Sep 2015 11:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पंचायत  चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए आयोग ने मतदाताओं की सभी सुविधाएं दिए जाने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए हैं। मतदान केन्द्र से सौ मीटर की दूरी तक मतदाता अपने परिवारीजनों को वाहन से ले जा सकेंगे। मतदान के लिए किसी प्रत्याशी के बस्ते पर जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पूरी मतदाता सूची आन लाइन कर दी गई। मतदाता इंटरनेट पर सूची को देख सकता है। उसे उसका क्रमांक नंबर और मतदेय स्थल का पता चल जाएगा। मतदान केन्द्र पर पेयजल और प्रसाधन की व्यवस्था भी की गई है।  संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन का प्रयास है कि मतदेय स्थलों को ज्यादा दूरी पर न बनाया जाए  जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनेबुल  कहे जाने वाले मतदेय स्थलों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। इन पर नजर रखने के  लिए इस बार जिला प्रशासन ने मोबाइल टीमें गठित करने का निर्णय लिया है।  जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की गड़बडी न हो सके। इसके लिए अधिकारियों  की एक टीम गठित की जा रही है। जो इन मतदान केंद्रों पर नजर रखेगी।


पंचायत चुनाव में मतदाओं को सहूलियत दिए जाने के आयोग से जो भी निर्देश मिले हैं  उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी गई  है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। -हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed