{"_id":"6905096cf4f9dbb7a907901e","slug":"innocent-girl-crushed-to-death-by-bus-in-front-of-her-mother-and-sisters-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150846-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मां व बहनों के सामने मासूम बच्ची की बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मां व बहनों के सामने मासूम बच्ची की बस से कुचलकर मौत
Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोटवासड़क। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कोटवा सड़क के पास मां और तीन बहनों के सामने तेज रफ्तार बस एक मासूम बच्ची को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में आठ वर्षीय आस्था की मौके पर ही मौत हो गई। मां कुछ देर तक स्तब्ध खड़ी रह गई और फिर बेसुध हो गईं।
पुलिस के अनुसार असंद्रा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी रुचि वर्मा अपनी चार बेटियों के साथ मायके जा रही थी। कुछ दिन पहले उन्होंने भैया दूज की पूजा करके प्रसाद सुरक्षित रख लिया था। जिसे शुक्रवार को अपने भाई को देने घर से निकली थीं। जब वह बच्चियों को लेकर कोटवासड़क के पास उतरीं और डिवाइडर में बने कट के पास से सड़क पार करने लगीं। तभी बाराबंकी से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी आठ वर्षीय बेटी आस्था को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची की कमर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने मां और बहनों को संभाला, जबकि चालक बस लेकर भाग निकला। रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी अंकित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बस और चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
कार की टक्कर से कोटेदार गंभीर घायल
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के केदारीपुर गांव निवासी कोटेदार राजेश मिश्रा (46) शुक्रवार सुबह सूरतगंज के निजी स्कूल में बच्चों को छोड़ कर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर खाला चौराहे पर फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से वे जख्मी हो गए। राजेश को सीएचसी से हिंद अस्पताल रेफर किया गया। कार एक शिक्षिका की बताई जा रही है जो वह खुद चला रही थीं। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। जबकि चालक की तलाश हो रही है।