{"_id":"6a2c69926667ae057f00522a","slug":"indigenous-cows-to-yield-milk-government-to-offer-rewards-barabanki-news-c-315-1-brb1038-170898-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: देसी गाय देगी दूध, सरकार देगी इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: देसी गाय देगी दूध, सरकार देगी इनाम
Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद के गोपालकों और किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत साहिवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा और गंगातीरी नस्ल की गायों का रिकॉर्ड दुग्ध उत्पादन होने पर पशुपालकों को 10,000 से 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
यह लाभ एक गोपालक को अधिकतम दो गायों के लिए उनके जीवनकाल में एक बार मिलेगा। इसके लिए गाय की ब्यांत के 45 दिनों के भीतर नंद बाबा दुग्ध मिशन के ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा मिलेगा। दुग्ध उत्पादन से किसानों की आय में भारी बढ़ेगी।