फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   India lost Kohinoor with the death of Milkha Singh

मिल्खा सिंह के निधन से भारत ने खो दिया कोहिनूर

Sun, 20 Jun 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
India lost Kohinoor with the death of Milkha Singh
बाराबंकी। फ्लाइंग सिख सरदार मिल्खा सिंह के निधन पर उनको शोक संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि मिल्खा सिंह ने चार बार एशियन गेम्स और 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 1960 में रोम में 400 मीटर की दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने 1956 और 1964 के ओलंपिक खेलों में देश की नुमाइंदगी की थी और 1959 में उन्हें पद्मश्री के खिताब से नवाजा गया। उनका निधन खेल जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
विज्ञापन

शहर के लाजपत नगर गुरुद्वारा परिसर में शनिवार को श्रद्धांजलि देते हुए चरनजीत गाबा, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह सोनू, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार अवतार सिंह ,भाई नानक सिंह, सरदार सतविंदर सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह आदि ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने कहा कि फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन से भारत ने एक कोहिनूर खो दिया। सरदार मिल्खा सिंह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं देवा मार्ग स्थित गांधी भवन में भी मिल्खा सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed