{"_id":"b92c4229512406a33ad292639f5e1efa","slug":"increasing-muslim-population-illiterate-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमान आबादी बढ़ाने की होड़ में अशिक्षित ः किदवई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमान आबादी बढ़ाने की होड़ में अशिक्षित ः किदवई
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूबे के वन एवं खेल राज्यमंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई का कहना है कि अशिक्षित मुसलमान देश में अपनी संख्या बढ़ाने की होड़ में लगे रहते हैं। जो आबादी बढ़ने का बहुत बड़ा कारण है। कहा कि शिक्षा और जागरूकता से बढ़ती आबादी पर कंट्रोल किया जा सकता है। किदवई शुक्रवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में विश्व जनसंख्या पखवारे पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
खुशहाल परिवार का मंतर... दो बच्चों में तीन साल का अंतर, की थीम पर एक सप्ताह से विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा था। जिसका समापन शुक्रवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में किया गया। समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार के वन एवं खेल राज्यमंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि अनपढ़ मुसलमान देश में अपनी संख्या बढ़ाने की होड़ में लगे रहते हैं, जो आबादी बढ़ने का बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता से बढ़ती आबादी पर कंट्रोल किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि यदि हम समय रहते बढ़ती जनसंख्या की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं करेंगे तो स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, खाद्यान्न जैसे तमाम क्षेत्रों में ऐसी चुनौतियों से रूबरू होना पड़ेगा जिनसे निपटना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता सम्मेलन का आयोजन जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धता है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहें पीएसआई व अन्य संस्थाओं का योगदान काफी सराहनीय है।
यहां भी हो रहा जनसंख्या स्थिरता पर प्रयास
विकास खंड बंकी व मसौली की ग्यारह-ग्यारह ग्राम पंचायतों में प्रसार संस्था भी जनसंख्या नियंत्रण व गर्भवतीध/धात्री महिला, किशोरियों के स्वास्थ्य व कुपोषण पर कार्य कर रही है। संस्था के सचिव शिशुपाल यादव ने बताया कि गांव-गांव एंबुलेंस जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य, प्रजनन व जनसंख्या नियंत्रण के लिए कंडोम वितरण, गर्भ निरोधक गोलियों का वितरण, महिलाओं को प्रापर्टी, नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनके इस प्रयास से कई महिलाओं को लाभ पहुंचा है। प्रसार की कार्यक्रम अधिकारी महिमा मौर्य, सपना वर्मा व विमला देवी महिलाओं को गुप्त रोग में शर्म न करने व स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह दिलाकर उनकी निशुल्क जांच व दवाई वितरण करने का काम कर रहीं है। जो समाज के लिए बेहतर प्रयास हैं।
विज्ञापन
बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित
विकास खंड मसौली के सीएचसी बड़ागांव की आशा बहू सुमिता देवी व फतेहपुर की आशा बहू विनिता देवी को राज्यमंत्री ने शील्ड व प्रशस्त्र पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सबसे ज्यादा नसबंदी केस कराने वाली कंचना देवी, तारावती, मुन्नी देवी व कांती देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद, एसडीएम नीलम यादव, डॉ बीके श्रीवास्तव समेत आदि लोग मौजूद रहे।