फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Increased water level in Ghagra river

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, कटान तेज

Fri, 08 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 08 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Increased water level in Ghagra river
बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में कटान करती घाघरा। - फोटो : अमर उजाला
तराई इलाके में घाघरा का जलस्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है। इससे पानी से घिरे परसावल, नैपुरा, रायपुर, कमियार में पानी फैलता जा रहा है। वहीं नदी क्षेत्र के तटीय इलाको में कटान कर रही है। हालांकि कटान क्षेत्र में रहने वाले लोग नदी के तेवरों को देखते हुए पहले से ही अपना सामान समेटे बाहर निकलने को तैयार हैं। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 105.466 पर था जबकि गुरुवार को जलस्तर 105.450 पर था।
विज्ञापन


घाघरा के धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी उफनाने लगी है। तटीय क्षेत्र के परसावल, नैपुरा, रायपुर, कमियार गांव पानी के चपेट में है। जबकि तीन दर्जन गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। सिरैालीगौसपुर व रामसनेहीघाट क्षेत्र में घाघरा अपना रौद्र रूप दिखाने को बेताब दिख रही है।
विज्ञापन


मंगलवार से घाघरा का पानी तट के बराबर बह रहा है। तेज लहरों के कारण पानी सतह पर भी आ जाता है। क्षेत्र के तेलवारी, इटहुआ पुरब, कोठरी गौरिया, सोनबरसा, मेंनदी गांव में नदी लगातार खेतों में कटान करती हुई घरों की ओर बढ़ रही है। झ्ससे नदी के किनारे बसे गांव बाढ़ की चपेट में आते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास रहने वाले ग्रामीणों की माने तो अगर नदी का पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो एक-दो दिनों में बाकी बचे गांवों में भी बाढ़ आ जाएगी। घाघरा घाट स्थित केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी बजरंगी ने बताया कि शुक्रवार को घाघरा का जलस्तर 105.466  था जबकि गुरुवार को 105.450 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed