फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   incounter in barabanki

बाइक लूट कर भाग रहे दो बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर व सिपाही घायल

Fri, 28 Jun 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
incounter in barabanki
बाराबंकी। बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान गोली लगने से एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मोहम्मदपुर खाला थाने में लूट के दौरान घायल शिक्षमित्र की मौत समेत कई मामलों में यह दोनों बदमाश वांछित थे।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद आनन-फानन में दोनों घायल पुलिसकर्मियों व शातिर अपराधियों को जिला अस्पताल लाया गया है । जहां दोनों अपराधियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पुलिस कर्मियों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों शातिर अपराधी सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के हैं। इसमें एक पर 75 तो दूसरे पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इन बदमाशों पर चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके के सूरतगंज कस्बे में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई । जिसमें सीतापुर जनपद के दो पेशेवर इनामी अपराधी पुलिस की गोली से ढेर हो गए। इस मुठभेड़ में पुलिस के बड्डुपुर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुमित कुमार श्रीवास्तव और सिपाही शमशुल हसन को भी गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि 27/28 जून की रात मोहम्मपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा व बड्डूपुर थानाध्यक्ष प्रभारी सुमित श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ झंझरा चौराहे के पास क्षेत्र में हुई घटनाओं को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली की दो बदमाश रामनगर की ओर से बाइक लूट कर भागे हैं।
सूरतगंज मार्ग पर आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिपरी मोड़ के पास बदमाशों ने फिर पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। शातिर बदमाश सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर निवासी जुबेर उर्फ जुनैद और इसी थाना क्षेत्र के फतवापुर निवासी लोमस घायल हो गए।

आनन-फानन में घायल पुलिस कर्मी व बदमाशों को पहले सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पातल रेफर किया गया। यहां पहुंचने पर दोनों बदमाशों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिस कर्मियों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए गए दोनों बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक, 4180 रुपये व तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुआ है। एक बैग व दो मोबाइल भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed