फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the second randomization, the allocation of EVMs will be booth wise.

दूसरे रेंडमाइजेशन में बूथवार होगा ईवीएम का आवंटन

Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the second randomization, the allocation of EVMs will be booth wise.
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में प्रयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवी पैट का आवंटन सोमवार को प्रेक्षकों की मौजूदगी में बूथवार किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में होने वाले ईवीएम के दूसरे रेंडमाइजेशन में सभी दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। पहले रेंडमाइजेशन में विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम चिह्नित की गई थीं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने जिले को 4970 बैलेट तो 3970 कंट्रोल यूनिट के साथ 3100 वीवी पैट का आवंटन किया था। इसकी फर्स्ट लेवल चेकिंग इंजीनियरों द्वारा किए जाने के बाद सही मिली ईवीएम को पहले रेंडमाइजेशन में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित किया गया था। सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में प्रेक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्रवार चिह्नित हो चुकीं ईवीएम का बूथवार आवंटन किया जाएगा। इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे रेंडमाइजेशन में किस नंबर की ईवीएम किस बूथ पर प्रयोग होगी, इसका निर्धारण होगा। रेंडमाइजेशन का कार्य सभी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूूदगी में किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी दलों के जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन संबंधित बूथ की ईवीएम पीठासीन अधिकार के सुपुर्द की जाएगी जिसे पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में मतदान कराने के लिए बूथों पर ले जाया जाएगा। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन सोमवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed