{"_id":"07fdf10ee0d07d9855d170c644874900","slug":"in-meeting-of-dm-bdo-take-selfi-bdo-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मीटिंग में सेल्फी लेने पर बीडीओ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मीटिंग में सेल्फी लेने पर बीडीओ को हटाया
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम सवाल पूछ रहे थे पर सेल्फी लेने में मगन बीडीओ ने न हाकिम का सवाल सुना और न जवाब दिया। इस नाफरमानी से नाराज कलेक्टर ने मीटिंग में ही बीडीओ को हटाने का एलान कर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। अफसरों व कर्मचारियों में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए डीएम ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक के दौरान सूरतगंज ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह डीएम के निर्देशों को सुनने की जगह मोबाइल पर वाट्सअप चलाने में मशगूल रहे। डीएम ने जो जानकारी मांगी वह भी बीडीओ नहीं दे पाए। मीटिंग में जिस समय जिलाधिकारी आवश्यक निर्देश दे रहे थे, उस समय बीडीओ साहब मोबाइल पर सेल्फी ले रहे थे।
यह देखकर जिलाधिकारी के सब्र का पैमाना छलक गया और उन्होंने तत्काल बीडीओ सूरतगंज को पद से हटा जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। सुशांत सिंह को सूरतगंज ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है। बीडीओ सूरतगंज को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की पुष्टि डीडीओ एके सिंह ने की है।