{"_id":"5c6d4f80b1ed52483ea3112251f00292","slug":"in-gic-counting-speed-is-very-slow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में काफी सुस्त रही मतगणना की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में काफी सुस्त रही मतगणना की रफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को बंकी ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पड़े वोटों की मतगणना निर्धारित समय से आधा घंटे विलंब से शुरू हुई। मतगणना कार्मिकों के सुस्त कार्य करने से पहला राउंड दोपहर 12 तक पूरा हो सका। इस दौरान भारी अव्यवस्था रही। सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्याशियों व उसके समर्थकों को बाहर जाने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित प्रत्याशियों व समर्थकों ने इसकी शिकायत आरओ व स्टैटिक मजिस्ट्रेट से की।
राजकीय इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना के लिए 9-9 काउंटर लगाए गए थे। एक डीडीसी व एक बीडीसी काउंटर के बीच एक एआरओ का काउंटर लगाया गया था। मतगणना काउंटर पर पांच मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। काउंटर पर संबंधित वार्ड की मतपेटी को वहां के प्रत्याशी व समर्थकों की देखरेख में व हस्ताक्षर कराने के बाद ही खोला जा रहा था।
रविवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकवार काउंटिंग शुरू होनी थी, लेकिन शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना आधा घंटा देर से शुरू हुई। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी ओपी यादव ने देते हुए बताया कि मतपेटियों को काउंटर तक लाने व प्रत्याशियों के इंतजार करने में आधा घंटा समय ज्यादा लग गया।
विज्ञापन
आरओ काउंटर से बार-बार माइक से सभी एआरओ को कार्य में तेजी लाने के लिए कहा जा रहा था। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का पहला राउंड दोपहर 12 बजे पूरा हुआ। सुबह नाश्ते बाद कार्मिकों को 12 बजे लंच दिया जाना था जो तीन बजे दिया गया।