फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegally running hospital and three clinics sealed

Barabanki News: अवैध रूप से चल रहा अस्पताल व तीन क्लीनिक सील

Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Illegally running hospital and three clinics sealed
फतेहपुर (बाराबंकी)। एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल व तीन क्लीनिक को सील कर दिया। इनके संचालक जांच के दौरान कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर कार्रवाई की गई। वहीं, एक डेंटल क्लीनिक संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं पंजीयन विभाग के नोडल एसीएमओ डाॅ. राजीव दीक्षित ने बृहस्पतिवार को सीएचसी फतेहपुर के प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी के साथ इसरौली स्थित बिन्दू पॉलीक्लीनिक की जांच की। इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए, जिस पर क्लीनिक को सील करा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने फतेहपुर कस्बे में बस स्टॉप के निकट स्थित सेवा पॉलीक्लीनिक व सांई क्लीनिक की जांच की। यहां पर भी संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए, जिस पर दोनों क्लीनिकों को सील कराते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसी तरह कस्बे के सूरतगंज मार्ग पर स्थित मैक्स हास्पिटल की जांच की गई। इस दौरान कोई कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं था यहां पर दो मरीज वहां भर्ती पाए गए। इस पर दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी शिफ्ट करा दिया गया है। जांच में पता चला कि इन मरीजाें का इलाज अप्रशिक्षितों के द्वारा किया जा रहा था। इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed