फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   IG and the doctor admires of Baba Parmanand

आईजी व चिकित्सक भी बाबा परमानंद के मुरीद

Fri, 13 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 13 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
IG and the doctor admires of Baba Parmanand
बाबा के आश्रम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोगों के बीच चर्चा का विषय बने चमत्कारिक श्रीराज राजेश्वरी मंगला काली शक्तिपीठ आश्रम की सच्चाई अब पर्त दर पर्त सामने आती जा रही है। आज 
विज्ञापन

के वैज्ञानिक युग में भी रामशंकर तिवारी उर्फ बाबा परमानंद के मुरीद अनपढ़ से लेकर आईजी स्तर के अधिकारी व पीजीआई लखनऊ के चिकित्सक भी हैं। 

श्रीराज राजेश्वरी मंगला काली शक्तिपीठ हर्रई में वीआईपी का आना-जाना बराबर रहता है। यहां पर विज्ञान पर भरोसा करने वाले पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सक भी आते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पीजीआई की एक महिला चिकित्सक शाम को छह बजे आई और करीब छह घंटे तक यहीं रुकी। दूसरे दिन फिर से वही चिकित्सक शाम को आई और देर रात तक रुकी।

ग्रामीण बताते हैं कि इस आश्रम में इस समय पूर्वांचल में तैनात एक डीआईजी व व साइड पोस्टिंग में चल रहे एक आईजी स्तर के अधिकारी परिवार के साथ आते रहे हैं। देवा कोतवाल रहे रामजी यादव तो उनके पक्के मुरीद हैं। वह तो बाबा की सत्संग सभा में माइक लेकर उनकी महिमा का बखान करने से भी नहीं चूकते।
विज्ञापन


देवा कोतवाली में तैनाती के दौरान यहां तक कहते थे कि कोतवाली संचालित करने की शक्ति बाबा से ही मिलती थी। फतेहपुर के कोतवाल मोहन वर्मा भी बाबा के मुरीद हैं। उन्होंने हर्रई धाम जाने वाले रास्ते पर बोर्ड भी लगवा दिया था। जिले में तैनात रहे एसडीएम भी बाबा के मुरीद हैं। वर्तमान में वह लखनऊ  प्रशासन में उच्च पद पर हैं। जब भी यह जाते तो बाबा उन्हें शुद्ध शीतल पेय पिलवाता और आशीर्वाद देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं एसडीएम के साथ एक बार बाबा के हर्रई आश्रम गए युवक ने बताया कि कुछ साल पहले एक बार यह एसडीएम अपने चार मातहतों के साथ बाबा परमानंद से मिलने पहुंचे। बाबा ने सभी को शुद्ध सात्विक पेय पिलाया। इसके बाद बाबा परमानंद ने एसडीएम को एक मुखी रुद्राक्ष भेंट किया और अन्य लोगों को रुद्राक्ष की माला दी। इसके बाद एसडीएम ने उन्हें साष्टांग प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed