{"_id":"56faa90d15e9936a02a38d021d529905","slug":"if-teachers-absent-responsible-beo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक गैरहाजिर मिले तो बीईओ जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक गैरहाजिर मिले तो बीईओ जिम्मेदार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के विद्यालयों से बिना सूचना के नदारद मिलने पर अब शिक्षक के साथ ही संबंधित ब्लॉक के बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जवाबदेह बनाते हुए उनकी जिम्मेदारी तय कर दी है। साथ ये भी चेतावनी दी गई है शिक्षक के साथ बीईओ को जहां वेतन रोका जाएगा वहीं कार्रवाई के लिए शासन को भी लिखा जाएगा।
बीएसए द्वारा किए जा रहे निरीक्षण में भारी संख्या में शिक्षक नदारद मिल रहे हैं। हाल ही में बीएसए ने निदूरा ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था इस दौरान 34 शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए थे और करीब पांच स्कूल बंद मिले थे। इनमें से बीएसए ने 17 शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया था। इसके बाद भी शिक्षकों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके दूसरे दिन बीएसए ने देवा ब्लॉक का निरीक्षण किया तो 11 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर इन सभी का वेतन काट दिया गया था। शिक्षकों के विद्यालयों से बिना सूचना के नदारद मिलने को बीएसए ने काफी गंभीरता से लिया है।
इससे एक तो शिक्षा का स्तर नहीं सुधर पा रहा है और दूसरे विभाग की छवि पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसके लिए बीएसए ने बीईओ को भी जिम्मेदार माना है। विभाग का मानना है कि बिना बीईओ की मिलीभगत शिक्षक विद्यालय से गायब ही नहीं हो सकते हैं। शिक्षकों के बिना सूचना के विद्यालयों से गायब रहने के लिए काफी हद तक बीईओ भी जिम्मेदार हैं जिस पर अब इनकी भी जवादेही तय कर दी गई है।