{"_id":"6de9807978e6095d3a3192688f005c1c","slug":"if-acquired-vehicle-will-not-be-given-it-will-be-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत वाहन न लगाया तो दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत वाहन न लगाया तो दर्ज होगा केस
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने कहा है कि चुनाव के दौरान जिन वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है यदि उनके मालिकों द्वारा वाहन नहीं भेजे गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि जिले मेें पहले चरण के लिए होने वाले पंचायत चुनाव के लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। एआरटीओ प्रर्वतन उमाशंकर यादव ने अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 987 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त फील्ड स्तर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचऱरियों की टीम गठित कर जनपद के विभिन्न मार्गो पर चलने वाले निजी वाहनों का भीे अधिग्रहण हो रहा है। अधिग्रहीत किए गए सभी वाहन मालिकों को चुनाव से एक दिन पूर्व शहर के जीआईसी मैदान में बुलाया गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ ने सभी को यह निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि चुनाव के दौरान कोई भी वाहन न पहुंचा तो उसके मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि चुनाव में वाहनों की कमी न पड़े इसीलिए सख्ती से काम लिया जा रहा है।