{"_id":"65906c869ec59703360103c4","slug":"icy-winds-increased-meltdown-people-shivered-barabanki-news-c-315-1-brp1007-10681-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, कांपे लोग
Sun, 31 Dec 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बर्फीली हवाओं से बाराबंकी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पारा सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। धूप न निकलने से लोग अलाव आदि के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज कोहरे का असर कम रहा है।
पिछले मंगलवार को शुरू हुआ कोहरे का सितम शनिवार को काफी कम रहा। भोर में कोहरा छाया था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया, हालांकि धुंध का असर पूरा दिन बना रहा। गलन भरी ठंड के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोग खासा परेशान रहे। शहर के पटेल तिराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे।
सरकारी दफ्तरों ने हीटर, ब्लोअर से लोग चिपके रहे। ठंड के कारण लोग घरों-दफ्तरों से कम ही बाहर निकले। सड़कों पर भी आवाजाही सामान्य मौसम के मुकाबले कम ही रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पांच किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। वायु प्रदूषण शनिवार को 334 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को मौसम खुल सकता है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर पड़ने के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
दुकान में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली, पेड़ से टकराई कार
जहांगीराबाद/सूरतगंज। थाना क्षेत्र के चंदौली के भगौती गुप्ता देवा रोड के पास मिष्ठान बेंचते हैं। शुक्रवार रात सीतापुर से गन्ना लादकर हैदरगढ़ चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई और भगौती की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान का काउंटर व टिन शेड टूट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कोहरे के कारण कस्बे के मुख्य चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार लोगों ने किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस को घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में नहीं है।