फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   I am not missing; there is no one in this government who listens: Kidwai

लापता नहीं हूं, इस सरकार में सुनने वाला कोई नहीं : किदवई

Thu, 15 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
I am not missing; there is no one in this government who listens: Kidwai
विज्ञापन

कोटवाधाम। सोशल मीडिया पर लापता होने की पोस्ट वायरल होने के बाद रामनगर के सपा विधायक फरीद महफूज किदवई बुधवार को सरयू नदी की कटान से प्रभावित घुटरू गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनसे समस्याओं को उचित मंच पर नहीं उठाने को लेकर सवाल किए। विधायक ने कहा कि वह लापता नहीं हुए हैं। इस सरकार में लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है।
ग्रामीणों ने कटान से हो रहे नुकसान और बचाव के इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई। विधायक ने कटान रोकने पर खर्च हुए 14 करोड़ रुपये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद कटान जारी है। रामनगर के हेतमापुर में एक मस्जिद भी नदी की कटान की चपेट में आ गई है। उन्होंने अधिकारियों से धनराशि के उपयोग का जवाब मांगा। साथ ही मुद्दे को विधानसभा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने उठाने की बात कही।
विज्ञापन

कोठीडीहा में भी सुनीं समस्याएं
घुटरू के बाद विधायक कोठीडीहा गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने बेटे फैजान किदवई को नदी की कटान की स्थिति देखने भेजा। मौके पर ग्रामीणों के सवालों का जवाब विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने दिया। ग्रामीणों ने कटान से हो रहे नुकसान और बचाव के इंतजामों पर नाराजगी जताई। विधायक ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article